Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला भाजपा नगर मंडल का हुआ कार्यकारिणी विस्तार

Doiwala: Executive expansion of BJP Municipal Board

जयोति यदव डोईवाला: मंगलवार 2 नवंबर को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के भानियावाला में स्थित दून ज़ायका में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा एवं जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चे की संस्तुति पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल द्वारा अमित कुमार को मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा डोईवाला और अभिषेक लोधी को मंडल अध्य्क्ष ओबीसी मोर्चा डोईवाला बनाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है जिनकी पहुंच आम जनता और आम लोगो तक होती है।

नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक लो जी ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद करते हैं की पार्टी द्वारा उन्हें इस पद हेतु चुना गया और उन्होंने बताया कि 2022 विधानसभा चुनाव में हम अपनी पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे और चुनाव में विजय होंगे।

इस दौरान पूर्व ओएसडी धीरेंद्र पवार, पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा, नगर मंडल अध्य्क्ष विनय कंडवाल, अमित कुमार, अभिषेक लोधी, सुमित लोधी, चंद्रभान, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version