Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला– दुधली में ईवी चार्जिंग की सुविधा शुरू

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला तहसील अंतर्गत सिमलास ग्रांट के दुधली में लगी ईवी चार्जिंग मशीन। दुधली–मोथरोवाला मार्ग पर जय भवानी पेट्रोल पंप पर बना डोईवाला का पहला ईवी चार्जिंग स्टेशन। पंप स्वामी ओम प्रकाश ने बताया की एचपी द्वारा देहरादून जिले में चुनिंदा पेट्रोल पंप पर ही अभी यही ईवी चार्जिंग मशीन लगाई गई है। जिससे जय भवानी पंप डोईवाला का प्रथम और इकलौता ईवी चार्जिंग स्टेशन बन गया है।

जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा और ईवी फोर व्हीलर के चार्ज लगने के बाद स्थानीय लोगों समेत बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी इसका फायदा होगा। हालांकि, अभी केवल दो पहिया ईवी गाड़ियों के चार्ज होने की सुविधा है लेकिन आने वाले समय में सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के चार्जिंग की सुविधा होगी। बताया की अभी इस फास्ट चार्जर की एक यूनिट चार्जिंग की कॉस्ट 15 रुपए, जिसमे दो पहिया वाहन केवल 10 मिनट में जीरो से फूल चार्ज हो जायेगा।

Exit mobile version