Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–महिलाओं के सशक्तिकरण से होगा समाज का विकास, डोईवाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र की महिलाओं को किया सम्मानित…

ज्योती यादव,डोईवाला। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित महिला सम्मान समारोह में विधायक बृजभूषण गैरोला और उच्च न्यायालय की अधिवक्ता विदुषी पोखरियाल निशंक ने डोईवाला की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली 55 महिलाओं को सम्मानित किया।

 विधायक  ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता वास करते हैं समाज में नारी के सशक्तिकरण जरूरी है कहा कि नारी उन्नयन के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे।

उच्च न्यायालय की अधिवक्ता विदुषी पोखरियाल निशंक ने कहा कि महिलाओं के विकास में सरकार और समाज दोनों को काम करना होगा, कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है हम महिलाओं को अपने आप को कमजोर या अबला नहीं समझना चाहिए आज समाज में महिलाओं की एक अलग पहचान है सभी क्षेत्रों में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

डॉक्टर अंजली वर्मा और डॉक्टर ममता कुमार ने भी महिलाओं को और सशक्त बनाने की वकालत की। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, कुसुम शर्मा राममूर्ति ताई, सुषमा चौधरी, ममता निहाल,डॉ पूनम रावत, अनीता अग्रवाल, पूनम तोमर, रीना चौहान, आशा सेमवाल, तमाम क्षेत्र की महिला सभासद से लेकर काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि राजकुमार राज, राजवीर खत्री, गुरदीप सिंह, अमित कुमार, रियासत अली मोंटी,सुरेश सैनी,विक्रम नेगी, रविंदर बेलवाल, मोहित उनियाल, ईश्वर रोथान, पुरुषोत्तम डोभाल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version