Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–पब्लिक इंटर कॉलेज विद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव गहमा गहमी के साथ शुरू 3  बजे तक चलेगा मतदान उसके बाद होगी मतगणना…

ज्योती यादव,डोईवाला। नगर की सबसे पुरानी शैक्षिक संस्था पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के विभिन्न पदों के लिए सुबह 10 बजे से चुनाव शुरू हो गया है मतदान अपराह्न 3  बजे तक चलेगा।

 मंगलवार को प्रबंध कमेटी के प्रबंधक अध्यक्ष कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के साथ सदस्य के लिए मतदान हो रहा है प्रबंध समिति कि मतदाता सूची में 163 मतदाता पंजीकृत है बता दे की प्रबंधक कमेटी पद पर की वर्तमान प्रबंधक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल, संतोष चौहान, उम्मेद सिंह,

अध्यक्ष पद पर गुरदीप सिंह और संतोष चौहान,कोषाध्यक्ष पद पर तेजपाल सिंह और पवन कुमार के अलावा कार्यकारिणी के साथ सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में है जिनके लिए मतदान कराया जा रहा है ।

मतदान बेहद शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है मतदाता कतार बाड़ होकर अपने मतदान की प्रतीक्षा कर रहे हैं पुलिस प्रशासन चुनाव को लेकर चर्चोबंद व्यवस्था बनाकर काम कर रहा है विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए अपनी समर्थकों के साथ मौजूद है।

प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने बताया अपराह्न 3 बजे मतदान की अवधि समाप्त होने के बाद मतगणना कराई जाएगी और उसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Exit mobile version