Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता में उप- विजेता रहा डोईवाला…!

ज्योति यादव,डोईवाला। आज श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर तथा डोईवाला महाविद्यालय के मध्य खेला गया। जिसमे महाविद्यालय डोईवाला की टीम उपविजेता रही। टीम के कप्तान मोहित जोशी, सागर, विशाल बडोनी, अमन राणा, अभिषेक, आयुष, हिमांशु, कुणाल ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ डीएन तिवारी द्वारा टीम की उपलाब्धि पर हर्ष जताया गया तथा टीम मैनेजर डॉ आर एस रावत, क्रीड़ा प्रभारी डॉ पूनम रावत तथा टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Exit mobile version