ज्योती यादव,डोईवाला। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। शनिवार को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा घोषित सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित परेड के दौरान एसडीआरएफ उपसेनानायक विजेंद्र दत्त डोभाल, सहायक सेनानायक श्यामदत्त नौटियाल को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल और सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने दोनों अधिकारियों को पुलिस पदक प्राप्त किये जाने के लिए शुभकामनाएँ दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
*डोईवाला : एसडीआरएफ के उप सेनानायक हुए पुलिस पदक से सम्मानित*

