Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला। बेटियों को सम्मान दिलाने का दिवस है–बेटी दिवस

ज्योती यादव,डोईवाला। युवा पत्रकार संघ की ओर से अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि यह दिन बेटियों को विशेष सम्मान देने का दिन है लच्छीवाला में आयोजित गोष्ठी में विशेष अतिथियों ने बेटियों को उपहार देकर सम्मानित किया

मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी राजन गोयल ने कहा कि सरकार बेटियों को उनके व्यापक अधिकार दिलाने और उनका समुचित विकास करने पर ध्यान दे रही है साथ ही बेटियां भी देश और समाज का गौरव बढ़ाने में पीछे नहीं है।

मुख्य वक्ता परवादुन बार एसोसिएशन के सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों ने उल्लेखनीय कार्यों से अपने अभिभावकों और देश को एक नई पहचान दी है हम सबको उनको विशेष सम्मान देना चाहिए।

इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा के इंद्रजीत सिंह लाडी, नवल किशोर यादव, ज्योती यादव,आशीष यादव, प्रियांशु सक्सेना, लक्ष्मी अग्रवाल, युवराज सिंह, संजय कुमार ,कपिल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version