Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–मंदिर में की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा..

ज्योती यादव,डोईवाला। डोईवाला केशवपुरी स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से श्री राम दरबार शिव परिवार और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोचार के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

इससे पहले श्रद्धालु वाद्य यंत्रों की धुन पर पूरी श्रद्धा भाव को साथ  मंदिर पहुंचे जहां विद्वान पंडितों ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की वही मंदिर में महिलाओं की ओर से भजन कीर्तन किया गया और विशाल भंडारे का काव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम से जुड़े राकेश कुमार गुप्ता ने बताया की मंदिर में श्री राम दरबार शिव पार्वती और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है और सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न कराया जाए।

इस दौरान नीरज सिंघल ,इंद्रजीत साहनी ,अमित कुमार, सुखदेव, श्यामवीर, चुन्नू गुप्ता ,उम्मेद सिंह, देवराज आदित्य तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

Exit mobile version