Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा महासचिव का पुतला

Doiwala: Congressmen burnt effigy of BJP general secretary

ज्योति यादव डोईवाला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष का पुतला। गुरुवार को राजीवनगर में किया कांग्रेसियों ने पुतला दहन। सभासद प्रतिनिधि भारत भूषण ने कहा की भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा निरंतर महिलाओं पर टिप्पणी की जाती आई है। बताया की भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने कहा था की मंदिरों में लोग केवल महिलाओं को छेड़ने जाते हैं खासकर कांग्रेसी, उनकी इस प्रकार की टिप्पणी महिलाओं के अपमान के समान है। इस दौरान कांग्रेस पूर्व जिलाअध्यक्ष गौरव सिंह, प्रदेश सचिव करतार नेगी, मनोज नौटियाल, संजय खत्री, विमल गोला आदि मौजूद थे।

Exit mobile version