Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–पलायन रोकने के लिए कारगर योजना बनाएगी कांग्रेस।

ज्योती यादव,डोईवाला। नगर कांग्रेस डोईवाला की ओर से वार्ड 18 में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार की नीतियों से पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याएं यथावत बनी हुई है पलायन बहुत तेजी से हो रहा है जिससे पहाड़ खाली हो रहे हैं बेरोजगारी और महंगाई सरकार के नियंत्रण से बाहर है।

कहा कि वह प्रयास कर रहे हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं को चिन्हित करें और उसके निदान के लिए प्रयास करें। उन्होंने विशेषकर पहाड़ी मूल की महिलाओं के साथ वहाँ की जन समस्याओं को सुना एवं यहाँ पर आने वाली कठिनाइयों का सामना कर रही महिलाओं से बात की।

इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल, नगर अध्यक्ष करतार नेगी,सुनील बरमन,कांग्रेस नेता एस पी सिंह, सागर मनवाल, राजबीर खत्री, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, सावन राठौर, आरिफ़ अली, मुकेश प्रसाद,गौरव मल्होत्रा, संजय खत्री, अब्दुल क़ादिर,भारत भूषण, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट,कपूरवान और महिला अध्यक्ष रस्मी देवराड़ी महिलाएँ आदि मौजूद रही।

Exit mobile version