Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बिजली कटौती से आक्रोशित डोईवाला कांग्रेस ने फूंका उत्तराखंड विद्युत विभाग का पुतला

ज्योति यादव,डोईवाला। आज नगर कांग्रेस डोईवाला के नगर अध्यक्ष करतार नेगी के नेतृत्व में सुमन चौक जौलीग्रांट में उत्तराखंड विद्युत विभाग का पुतला दहन किया।

इस दौरान करतार नेगी ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार विद्युत सप्लाई में कटौती की जा रही है जिससे पूरी विधानसभा की जनता परेशान हो रही।

जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल द्वारा बताया गया की पूरे क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई पानी विद्युत के माध्यम से संचालित होता है,जिससे किसानों के साथ साथ घर में भी पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
गन्ना समिति डोईवाला के अध्यक्ष मनोज नौटियाल द्वारा भी विद्युत विभाग द्वारा लगातार लापवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विद्युत विभाग बिना कोई सूचना दिए कई घंटो तक विद्युत सप्लाई बंद कर देता है जिससे क्षेत्र की जनता में बहुत गुस्सा है ।

इस मौके पर नगर महासचिव संजीव भट्ट, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरीश बिजलवान,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,पूर्व नगर अध्यक्ष राजबीर खत्री युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, आशु राणा, उसमान अली, इश्तियाक अली,देवेंद्र सिंह, शाकिर अली,संजय सिंधवाल,मुकेश प्रसाद,हबीब अहमद,महेश लोधी,लक्ष्मण सजवान,बालेंद्र सजवान, गैना सिंह बगियाल,चंद्रप्रकाश काला के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version