Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हिस्सेदारी करने के लिए नामांकन खरीदने उमड़े उम्मीदवार….

ज्योती यादव,डोईवाला। डोईवाला पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को भी ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री की गई साथ ही मतदाता सूची और अन्य दस्तावेज जमा करने के लिए उम्मीदवार देर अपराह्न तक डटे रहे डोईवाला विकासखंड में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है बुधवार से नामांकन पत्रों को जमा कराया जाएगा।

इसके लिए मंगलवार को काफी संख्या में उम्मीदवार नामांकन खरीदने पहुंचे डोईवाला विकासखंड में प्रधान की 38, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 40 जिला पंचायत सदस्य की पांच और ग्राम पंचायत सदस्यों की 418 सीटों पर चुनाव होना है।

डोईवाला विकासखंड में दूसरे चरण में चुनाव कराया जाएगा इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है नामांकन पत्र लेने आए माजरी ग्रांट के पूर्व प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि इस बार महिला आरक्षित होने के कारण वह अपनी धर्मपत्नी जो पूर्व में प्रधान रह चुकी हैं उनके लिए नामांकन खरीदा है और शुक्रवार को वह जमा करेंगे।

 ब्लॉक के ए डी ओ पंचायत राजेश नेगी ने बताया कि बुधवार से नामांकन पत्रों को जमा करने के लिए काउंटर लगाए जाएंगे।

Exit mobile version