Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला ब्रेकिंग–देहरादून से आ रही रोडवेज बस डोईवाला टोल प्लाजा के पिलर से जा टकराई यात्रियों को गंभीर चोट, सभी यात्री अस्पताल में भर्ती…

ज्योति यादव, डोईवाला। देहरादून लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक बार फिर सड़क हादसा, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 7:55 पर देहरादून से आ रही रोडवेज बस  मुरादाबाद डिपो टोल प्लाजा लाइन नंबर 8 पर लगे पिलर से जा टकराई, टकराव इतनी भीषण थी कि रोडवेज बस का ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, टोल प्लाजा कमी राकेश नौटियाल ने बताया कि बस में करीब 15 से 17 यात्री मौजूद रहे जिसमें लगभग सभी यात्रियों को चोटें आई हैं।

बताया कि टोल प्लाजा की एंबुलेंस 1033 की मदद से सभी यात्रियों को डोईवाला के सीएससी में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार किया जा रहा।

Exit mobile version