Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला breaking–जॉली ग्रांट एयरपोर्ट फ्लाइट में बम होने की सूचना से मची अफरा तफरी… 

ज्योती यादव,डोईवाला। अमृतसर से देहरादून आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना से अफरा तफरी मच गई मौके पर सीआईएसफ बम डिस्पोजल दस्ता भी पहुंच गया मंगलवार  को 4:30 बजे अमृतसर से एलाइंस एयर की फ्लाइट देहरादून आ रही थी इसी बीच एक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट प्रसारित हुई जिसमें बताया गया कि अमृतसर से चलकर आ रही फ्लाइट में बम है इसके बाद सुरक्षा एजेंसी हरकत में आ गई फ्लाइट पहुंचने पर सीआईएसएफ और बम डिस्पोजल दस्ता तुरंत मौके पर पहुंच गया अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई।

बम डिस्पोजल रास्ते ने फ्लाइट को आइसोलेट कर दिया है स्थानीय पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंच गई है सभी प्रकार की एहतियात एयरपोर्ट पर रखी जा रही है।

सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए विमान को एयरपोर्ट टर्मिनल से काफी दूर खड़ा किया गया है।

Exit mobile version