Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने धूमधाम से मनाया 58वां स्थापना दिवस…..!

ज्योति यादव,डोईवाला। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने धूमधाम से मनाया 58वां स्थापना दिवस। डोईवाला स्थित बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड ट्रेनिंग सेंटर में भी स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाली और कुमाऊंनी संस्कृति पर कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति पेश कर जवानों को झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़ रत्न नरेंद्र नेगी की सुंदर प्रस्तुति पर सेना के जवान जमकर थिरके।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड के गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, बीएसएफ कमांडेंट महेश नेगी, डिप्टी कमांडेंट पीके जोशी, पूर्व आईजी उमेश नयाल बीएस राणा, आरसी ध्यानी, जयंती प्रसाद उनियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बीएसएफ कमांडेंट महेश नेगी ने कहा कि एक दिसंबर का दिन हमारे लिए बड़े गौरव का दिन है और आज पूरे देश मे देश की सीमा के प्रहरी बीएसएफ के जवान धूमधाम से स्थापना दिवस मना रहे है। कहा की बीएसएफ के जवान जिस प्रकार रात दिन देश की सीमाओं की रक्षा कर रहें है आगे भी ओर ताकत के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर कमांडेंट महेश नेगी, डिप्टी कमांडेंट पीके जोशी, जयंती प्रसाद उनियाल, अंजू बेस्ट, आरसी ध्यानी, उमेश नयाल, बीएस राणा, मनोज सुंद्रियाल आदि बीएसएफ के जवान व अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version