Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–भाजयुमो ने निकाली दुपहिया तिरंगा रैली

ज्योती यादव, डोईवाला। भाजयुमो ने गणतंत्र दिवस के मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी के नेतृत्व में दुपहिया तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली हिमालय चौक से प्रारंभ होकर दुर्गा चौक होते हुए वापस हिमालय चौक पर रैली समापन हुआ, तिरंगा रैली में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया पूरा क्षेत्र वंदे मातरम और भारत माता की जय से गूंज गया।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में सामूहिक रूप से न केवल तिरंगे साथ व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है बल्कि राष्ट्र निर्माता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है हम सभी को राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए।

रैली में मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल, हृदय राम डोभाल, अंकित काला,विनीत मनवाल, अंशुमन ररतूड़ी, तुषार नेगी, श्रेय वेदवाल हिमांशु भट्ट, ईश्वर रौथाण, जेपी गैरोला, अमित चौहान सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version