Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया 44वा स्थापना दिवस, युवाओं को जोड़ने के लिए लगेगी युवा चौपाले

ज्योति यादव,डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर पार्टी का 44वा स्थापना दिवस मनाया। नगर मंडल के सभी 14 शक्ति केंद्र 54 बूथो पर बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।

जिला महामंत्री राजेंद्र ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 अपनी स्थापना के बाद से बीजेपी ने लंबा सफर तय किया है साथ ही वह देश में सबसे अधिक सांसदों विधायकों और पार्षदों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है।

नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि मोदी सरकार का गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाना मुख्य लक्ष्य है यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी ने देशभर के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी ने कहा कि स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है इस अवसर पर पार्टी से युवाओं को जोड़ने के लिए मंडल बूथ स्तर पर युवा चौपाल लगाई जाएगी।

कार्यक्रम में महामंत्री रविंद्र बेलवाल, मनमोहन नौटियाल, प्रेम सिंह पम्मी राज, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, प्रमुख नगीना रानी, भारत गुप्ता, आदेश पवार, कोमल देवी रीता नेगी, सरिता गुसाई, पुरुषोत्तम डोभाल, संजीव लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version