Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में भाजपा ने निकाली दुपहिया वाहन रैली

ज्योती यादव,डोईवाला। लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो पहिया रैली निकाल कर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है

दोपहिया रैली लच्छीवाला से प्रारंभ होकर मिस्सरवाला, डोईवाला चौक, मिल रोड, मिल बाजार, केशवपुरी राजीव नगर, भानियावाला तिराहा,थानों रोड, दुर्गा चौक होते हुए जॉली ग्रांट पर समापन हुई

रैली मे शामिल कार्यकर्ता पूरे जोश खरोस में दिखे डोईवाला विधायक एवं विधानसभा चुनाव संयोजक बृजभूषण गैरोला ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का नगर वासियों से अनुरोध किया कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और गारंटी पर विश्वास करती है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही अपना देश अग्रणी देशों की श्रेणी में सम्मिलित हो सकता है आज भारत के हर क्षेत्र में विकास का पहिया पूरी गति से घूम रहा है

जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है कार्यकर्ताओ के सहयोग से ही उत्तराखंड की पांचो सीटों पर भाजपा विजय पताका फहराएगी और केंद्र में 400 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी।

रैली में विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, कार्यक्रम संयोजक संजीव,लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, जिला मंत्री उषा कोठारी जिला मंत्री विनय कंडवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता ईश्वर चंद अग्रवाल, मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल, पुरुषोत्तम डोभाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा,पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल,मनीष नेगी, राकेश नौटियाल, पुष्पा कुमाई, मधु भिडोला, हेमलता जोशी सुमित्रा देवी, सत्येंद्र चौधरी, अमित कुमार अनीता अग्रवाल, ईश्वर रौथाण, सुषमा चौधरी, मनोज कांबोज, रोशन भट्ट, पंकज शर्मा प्रकाश कोठारी,हृदय राम डोभाल हिमांशु भट्ट,नितिन बर्थवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version