Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–बीजेपी ने की 25 व 26 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक

ज्योति यादव, डोईवाला। आज भानियावाला भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ओबीसी मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा 25 फरवरी व 26 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

26 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा देश का सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून उत्तराखंड में बनने के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ऋषिकेश के द्वारा मंडल स्तर पर होने वाली धन्यवाद रैली का आयोजन किया जाएगा।
ऋषिकेश जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा से चंद्रभान सिंह ने कहा कि 25 फरवरी को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के लक्ष्मण का स्वागत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं द्वारा नेपाली फार्म पर किया जाएगा।

साथ ही मोर्चे का प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम 26 फरवरी को हरिद्वार होगा।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल,मनमोहन नौटियाल, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह विनय जिंदल, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष आरती लखेरा, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता ,अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ बीएस सोढ़ी, ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुंदर लोधी, गणेश रावत, हरजिंदर सिंह,संतोषी बहुगुणा,कृष्णा तड़ियाल, अमित कुमार, परमजीत कौर, पंकज बहुगुणा, सतपाल सिंह सैनी,लक्ष्मी गुरुंग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version