Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–भाजपाईयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

ज्योति यादव डोईवाला। भानियावाला भाजपा कार्यालय में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको याद किया।

मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर उनको याद करते हुए कहा कि कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिंदू संस्कृति है,भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति,अर्थनीति और सम्मान नीति ही देश के भाग्य को बदलने का साहस रखती है कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सकता।

डोईवाला मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी और नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अंतोदय और गरीबी की सेवा पर उनका जोर हमें प्रेरणा देता रहता है उन्हें आज असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी व्यापक रूप से याद किया जाता है समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का उत्थान करना ही उनका सबसे बड़ा उद्देश्य रहा है।

कार्यक्रम में जिला मंत्री उषा कोठारी,सुदेश कंडवाल,अंकित काला, सभासद हिमांशु राणा, सरिता गुसाई, राम मूर्ति ताई,आदेश पवार,गणेश रावत, प्रदीप नेगी, सुंदर लोधी, जगदीश प्रसाद गैरोला, गुड्डू मिश्रा,नीलम देवी, प्रदीप रावत और रविंदर बेलवाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version