Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–भाजपाइयो ने दहन किया राहुल गांधी का पुतला

ज्योती यादव,डोईवाला।भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल की अध्यक्षता में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा की गई जातिगत टिप्पणी के विरोध मे शुक्रवार को ओबीसी मोर्चाजिला ऋषिकेश विधानसभा डोईवाला में पुतला दहन किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगे

इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश सैनी, मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल,ओबीसी मोर्चा,मंडल अध्यक्ष सुंदर लोधी, महामंत्री राम मूर्ति ताई, जिला मंत्री, विनय खंडवा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, पूर्व सभासद संदीप नेगी, हृदय राम डोभाल, चंदन जायसवाल पम्मी राज, कमल राणा, विनोद कुमार जीखेड़ा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version