Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–शहर के जागरूक लोगों ने पौध रोपण कर खाली पड़े गमले का किया सदुपयोग

oplus_2

ज्योती यादव डोईवाला। यदि कुछ सकारात्मक सोच हो तो आप बहुत अच्छा कर सकते हैं ऐसा ही डोईवाला शहर के जागरूक लोगों ने किया, नगर चौक पर एक गमला पिछले कई महीनो से खाली पड़ा हुआ था। सावन के पहले सोमवार के दिन शहर के जागरूक लोगों ने खाली पड़े गमले में शोभाधार पौधे लगाकर प्रकृति को संरक्षित करने का संकल्प लिया।

समाज सेवी राजन गोयल ने कहा कि खाली पड़े गमले का पौधा लगाकर सदुपयोग करना बहुत सकारात्मक पहल है प्रत्येक नागरिक यदि ऐसी सोच के साथ काम करेगा तो शहर स्वच्छ और सुंदर बनने के अलावा लोगों के लिए प्रेरणा पुंज भी रहेगा।

व्यापारी संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल ने कहा हमें नियमित पौधारोपण करना चाहिए।

इस दौरान परवा दून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह पम्मी राज भाजपा नेता पंकज भोगना वरिष्ठ व्यापारी अभिषेक अग्रवाल मनोज गुप्ता नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version