Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला आर्यन हॉस्पिटल की टीम ने मैच में दिखाया अपना हुनर

ज्योति यादव,डोईवाला। आर्यन हॉस्पिटल डोईवाला V/S गोल्डन क्लब 2nd के बीच मुक़ाबला हुआ जिसमे आर्यन हॉस्पिटल की टीम के कैप्टन डॉक्टर नवीन ने टॉस जीत कर पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया और गोल्डन क्लब 2nd को 10 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट कर दिया। और आर्यन हॉस्पिटल डोईवाला की टीम 95 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी 3 विकेट खोकर 09 ओवर में 96 रन बना लिए और 7 विकेट से दूसरे लीग मैच को आर्यन हॉस्पिटल डोईवाला ने अपने नाम किया।

आर्यन हॉस्पिटल डोईवाला टीम के एम. डी. डॉक्टर नागर जी ने कहा की आर्यन क्रिकेट क्लब टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया और सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र है! टीम में कोच डॉक्टर शामी आलम, डॉक्टर वरुण, विजय शर्मा,राकेश, खिलाड़ी कप्तान डॉ० नवीन बालियान, डॉ० पुनीत, मनोज, शशांक, संदीप, विक्की, आयुष, मनीष, विशाल, अमन, प्रदीप, आदि खिलाड़ी मौजूद रहे। मैच में आर्यन क्रिकेट क्लब की तरफ से मैन ऑफ द मैच आयुष रहे।

Exit mobile version