Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : माइक्रोडोनेशन अभियान में की सहयोग की अपील

Doiwala: Appeal for cooperation in microdonation campaign

ज्योति यादव डोईवाला: भारतीय जनता पार्टी द्वारा डोईवाला बाजार में आमजन व व्यापारी वर्ग से संग़ठन द्वारा चलाये जा रहे माइक्रोडोनेशन अभियान में सहयोग की अपील की गई। माइक्रो डोनेशन अभियान के प्रदेश संयोजक सौरव थपलियाल ने कहा कि राष्ट्रहित में माइक्रो डोनेशन में अधिक से अधिक सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य हर घर से पार्टी को जोड़ना है इस अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। प्रत्येक बूथ से कम से कम 50 लोगो से इसमें सहयोग लेना है।

जिला संयोजक संपूर्ण सिंह रावत व मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि माइक्रो डोनेशन नमो एप व लिंक के माध्यम से किया जा सकता है जिसमें रुपए 5, 50,100, 500 व 1000 का माइक्रो डोनेशन किया जा सकता है यह धन पार्टी फंड के अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, किसान सेवा जैसे जनकल्याण के कार्यक्रमों पर खर्च होगा।

इस अवसर पर जिला मंत्री मनीष नैथानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी, कार्यक्रम के मण्डल संयोजक प्रकाश कोठारी, मनीष यादव, शेखर कश्यप, ईश्वर रौथाण, सोंनु गोयल, आशा सेमवाल, स्वीटी पंवार, सतेंद्र चौधरी, मंयक तायल, ललित जोशी, चंदन जायसवाल, चंद्र बल्लभ लेखडा आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version