Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला : पशु चिकित्सालय में चोरी के आरोपी गिरफ्तार

Doiwala: Accused of theft arrested in Veterinary Hospital

ज्योति यादव डोईवाला:  पशु चिकित्सा अधीक्षक डोईवाला द्वारा गुरुवार को पुलिस में तहरीर दी गई कि डोईवाला के पशु चिकित्सालय के अंदर घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा एसी की तांबे की वायरिंग चुरा ली जो कि काफी महंगी है।

पुलिस द्वारा टीम गठित की गई और आसपास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। जिसमें दो व्यक्ति एसी की तार को चोरी करते हुए दिखाई दिए।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्त आकाश पुत्र बाबूराम और मोहित कुमार पुत्र संगम साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती को चोरी के 58 तांबे के टुकड़े के तार सहित सतनाम ढाबे के पास से गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version