Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला– कार में अचानक लगी आग, जलकर खाक हुई क्रेटा कार…

ज्योती यादव डोईवाला। दिनाँक 15/08/2025 शुक्रवार को कार संख्या – UK17 C 0090 क्रेटा, जिसे कार चालक दीपचंद पुत्र चमन लाल निवासी ग्राम हालू माजरा थाना भगवान पुर हरिद्वार चला रहा था तथा उक्त वाहन में संजय गोस्वामी पुत्र हरी गिरी निवासी ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून व रजनीश कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी करगी ग्रांट देहरादून सवार थे, जो देहरादून से ऋषिकेश जा रहे थे।

हर्रावाला चौकी के पास लक्ष्मण सिद्ध मंदिर जाने वाली रोड के पास अचानक कार में आग लग गई, घटना की सूचना पर डोईवाला पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर फायर सर्विस को बुलाया गया तथा दमकल के वाहनो की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, कार सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही

Exit mobile version