Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला। माजरी ग्रांट हरिद्वार हाईवे पर पलटी कार,घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल…

ज्योती यादव,डोईवाला। देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक कार माजरी ग्रांट हरिद्वार हाईवे पर एक और जाकर पलट गई बताया गया कि चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई।

लाल तप्पड़ चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि तेज गति से आ रही कार अचानक एक और आकर पलट गई।

कार में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं पुलिस के पहुंचने से पहले घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। दुर्घटना होने पर हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया था।

Exit mobile version