Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–शहीदे आजम सरदार भगतसिंह की बनाई गई 116 वीं जयंती

ज्योति यादव,डोईवाला। आज शहीदे आजम सरदार भगतसिंह की 116 वीं जयन्ती पर चाँदमारी डोईवाला देहरादून उत्तराखंड में सरदार भगतसिंह चौंक पर,, श्री गुरुनानक देव वैलफेयर सोसाइटी डोईवाला तथा ग्राम निवासीयों द्वार एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। व कार्यक्रम का संचालन सरदार अरविन्दर सिंह ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडर एस. एस. मठारु ने भगतसिंह की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर किया इसके बाद उपस्थित सभी किसान साथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार भगतसिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कमांडर एस. एस. मठारू ने कहा के हमें शहीद भगतसिंह के विचारों को आत्मसात कर रहा चाहिए, उनके दिये सिद्धांत के द्वारा ही देश के नौजवानों का जीवन स्तर ऊँचा हो सकता है, सभी ने भगतसिंह के भारत की आज़ादी में दिये योगदान पर भी प्रकाश डाला, और भविष्य में भगतसिंह की जयन्ती को बड़ चड़ कर मनाने पर जोर दिया, ताकि आने वाली पिड़ी को भी पता चल सके के भगतसिंह कौन थे और देश के बारे में उनके क्या विचार थे।
इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार बलवीर सिंह ने भी अपने विचार रखे तथा कमांडर भठारु के सुझाव पर सोसाइटी विचार करे गई तथा साथ ही स्वतंत्रा सैनानी तथा सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द भौज के कर्नल प्रीतम सिंह जी के जन्म दिन को भी हर बर्ष मनाया जाया करेगा कर्नल प्रीतम सिंह के पोत्र भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जरनैल सिंह, उमेद वोरा, ताजेन्द्र सिंह ताज,जाहिद अंजुम, हरकमल सिंह,गुरदीप सिंह ग्रेवाल, मास्टर हरबंश सिंह, गुरपाल सिंह, हरेंद्र बालियान, प्रेम सिंह पाल, एडवोकेट शाकिर हुसैन, जसवीर सिंह, रणजीत सिंह, परमजीत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, सुनिल कुमार प्रधान, गुरप्रीत सिंह फौजी, खेम सिंह,रघुवीर सिंह, मास्टर क्षेत्रपाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version