Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मोहर्रम पर्व पर कोई नई परंपरा शुरू ना करें–पुलिस

ज्योती यादव,डोईवाला । मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने और सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंगलवार को डोईवाला पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलीवाला में सीएलजी/पीस कमेटी सदस्यो एवं जलूस व अखाडा संचालक समिति के पदाधिकारीयो के साथ गोष्ठी आहूत की गई।

जिसमें आगामी मोहर्रम पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो को शान्ति, कानून, यातायात व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए त्यौहार को सकुशल समापन कराये जाने के लिए लोगो से अपेक्षित सहयोग देने की अपील की। गोष्ठी में दौरान लोगों को बताया कि पर्व के दृष्टिगत कोई नई परंपरा प्रारंभ ना करें, पर्व को पूर्व कि भांति शांतिपूर्ण रूप से मनाया जाए।

Exit mobile version