Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डीआईजी नीरु गर्ग ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, इस बारे में की चर्चा

dig with garvarner

देहरादून : नवनियुक्त डीआईजी गढ़वाल रेंज नीरु गर्ग ने बीते दिन अपनी कुर्सी संभाली। महिला डीआईजी ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज शनिवार को उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट की औऱ साथ ही राज्यपाल से महिला उत्पीड़न सम्बन्धित जैसे प्रकरणों में प्राथमिकता से अकुंश लगाये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये।

बता दें कि पहले अभिनव कुमार के पास ये जिम्मेदारी थी। आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार को उत्तराखंड आईपीएस एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। यह पद डीजीपी अशोक कुमार के पुलिस मुखिया बनने के बाद खाली हुआ था।अब डीआईजी गढ़वाल रेंज की कुर्सी पर नीरु गर्ग बैठी हैं।

Exit mobile version