Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Dhami Reached Khatima After Losing The Election : पहली बार चुनावी हारने के बाद खटीमा पहुंचे धामी, बोले- नहीं रुकेगा क्षेत्र का विकास

Dhami Reached Khatima After Losing The Election

Dhami Reached Khatima After Losing The Election

Dhami Reached Khatima After Losing The Election : उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे के बाद होली पर्व को लेकर अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे. यहां धामी का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. जिसके बाद धामी सीधे नगरा तराई स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने चुनाव में अपनी हार कहा कि जनता का फैसला सर आंखों पर है. क्षेत्र का विकास नहीं रुकेगा. चुनाव में मिली हार के बाद धामी का अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा का ये पहला दौरा है.

Dhami Reached Khatima After Losing The Election : खटीमा की जनता का फैसला उनके सिर आंखों पर है

इस दौरान कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो प्रचंड बहुमत का बीजेपी को आशीर्वाद दिया है, उसके लिए बीजेपी प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से उत्तराखंड की सत्ता का मिथक तोड़ते हुए बीजेपी दोबारा सरकार बनाने जा रही है. वहीं, धामी ने अपनी हार पर कहा कि खटीमा की जनता का फैसला उनके सिर आंखों पर है.

Dhami Reached Khatima After Losing The Election : धामी अपने कांग्रेस के प्रतिद्वंदी भुवन कापड़ी से चुनाव हार गए

धामी अपने कांग्रेस के प्रतिद्वंदी भुवन कापड़ी से चुनाव हार गए. पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के कारण बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर संशय आ गया. बीजेपी ने अभी भी मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया है. हालांकि उत्तराखंड के राजनीतिक हलकों में धामी को ही दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है.

Exit mobile version