Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Dhami Launches Badminton Club : सीएम धामी ने सचिवालय बैडमिंटन क्लब का शुभारम्भ किया

Dhami Launches Badminton Club

Dhami Launches Badminton Club

Dhami Launches Badminton Club : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून स्थित बहुउद्देशीय क्रीडा हाल में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ किया। 18 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 तक यह प्रतियोगिता राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. श्री संदीप मोहन चमोला की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. श्री संदीप मोहन चमोला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Dhami Launches Badminton Club : बैडमिंटन क्लब की पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन

उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन प्रतियोगिता- 2021 में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों में खेल भावना के साथ आपसी सामंजस्य भी बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. श्री संदीप मोहन चमोला एक अच्छे अधिकारी थे। इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार, अपर सचिव श्री उदय राज, राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. श्री संदीप मोहन चमोला की पत्नी श्रीमती प्रेमा चमोला, उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष रणजीत भिलंगवाल, सचिव सुनील लखेड़ा, भूपेंद्र बसेड़ा, प्रमोद कुमार,जे.पी मैखुरी, उल्लास भटनागर एवं बैडमिंटन खिलाड़ी मौजूद थे।

Exit mobile version