Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डीजीपी अशोक कुमार गंगा आरती में होंगे शामिल

देहरादून। देहरादून राज्य पुलिस के मुखिया डीजीपी अशोक कुमार का पदभार संभलने पर आज पहला दिन है। पुलिस मुख्यालय में दिन भर बैठकों के बीच माँ गंगा का आशीर्वाद लेने डीजीपी अशोक कुमार सपरिवार हरिद्वार जाएंगे। शाम को वह परिवार सहित गंगा आरती में शामिल होंगे। डीजीपी अशोक कुमार के सोशल मीडिया एकाउंट से ये जानकारी साझा की गई है। शाम 7.30 बजे डीजीपी अशोक कुमार की पहली वीडियो कॉन्फ्रेंस भी राजपत्रित अफसरों के साथ प्रस्तावित है। ये वीसी हरिद्वार से लौटकर पुलिस मुख्यालय से होना प्रस्तावित है।

Exit mobile version