देहरादून : डीजीपी अशोक कुमार गढ़वाल दौरे के बाद अब उत्तराखण्ड कुमाऊं दौरे पर रहेंगे। जी हां डीजीपी अशोक कुमार 6 फरवरी से 08 फरवरी तक कुमाऊँ परिक्षेत्र भ्रमण पर रहेंगे। जिसके अन्तर्गत डीजीपी अशोक कुमार 6 फरवरी को जनपद नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में रामनगर एवं काशीपुर में रहेंगे। तो वहीं 7 फरवरी को डीजीपी अशोक कुमार जनपद चम्पावत और पिथौरागढ़ में रहेंगे। वहीं बता दें कि डीजीपी 8 फरवरी को जनपद बागेश्वर और अल्मोड़ा में पुलिस कर्मियों सहित आम जन के साथ वार्ता करेंगे। डीजीपी इस दौरान जनपदीय पुलिस के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
डीजीपी अशोक कुमार का 6 से 8 फरवरी तक कुमाऊं दौरा |

