Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड तीन दिन के गढ़वाल दौरे पर रहेंगे DGP अशोक कुमार

dgp ashok kumar

देहरादून : उत्तराखंड के नए डीजीपी अशोक कुमार ने कुर्सी संभालते ही कई बड़े फैसले लिए। एक ओऱ जहां डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को नए साल का तोहफा दिया तो वहीं उनके लिए तेवर भी सख्त किए। ड्यूटी पर लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों पर कड़ा एक्शन लिया और ड्यूटी पर ढिलाई बरतने पर चेतावनी भी दी। वहीं अशोक कुमार अब एक एक कर हर जिले का हाल जान रहे हैं। इसी के मद्देनजर डीजीपी अशोक कुमार तीन दिन के गढ़वाल दौरे पर हैं। जी हां बता दें कि 11 जनवरी से 13 जनवरी, 2021 तक डीजीपी अशोक कुमार गढ़वाल परिक्षेत्र दौरे पर रहेंगेस जिसका कार्यक्रम भीजारी कर दिया गया है।

बता दें कि 11 जनवरी को जनपद टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी, दिनांक 12 जनवरी को जनपद चमोली एवं रूद्रप्रयाग एवं दिनांक 13 जनवरी को श्रीनगर में पुलिस कर्मियों एवं आम जन के साथ वार्ता करेंगे। साथ ही जनपदीय पुलिस के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

Exit mobile version