Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों दिया नए साल का तोहफा

DGP ASHOK KUMAR

देहरादून: डीजीपी अशोक कुमार जनपद पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चम्पावत में नियुक्त पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक विश्राम प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। डीपीजी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों के मनोबल और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए प्रथम चरण में परीक्षण के तौर पर दिनांक 1 जनवरी से 9 पर्वतीय जनपदों में थाना/चौकी/पुलिस लाइन में नियुक्त मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को साप्ताहिक विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

साप्ताहिक अवकाश के दौरान पुलिसकर्मी नियुक्ति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। वह रिजर्व ड्यूटी पर समझा जाएगा। विशेष परिस्थिति में जैसे-आपदा, दुर्घटना या कानून व्यवस्था की स्थिति में यदि ड्यूटी पूरी नहीं हो पा रही है, तो साप्ताहिक विश्राम पर गये कर्मी को थाना प्रभारी वापस बुला सकते हैं। उत्तराखंड में यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है।

Exit mobile version