Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

चमोली में मची तबाही, मजदूरों के 15 टेंट मलबे में कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे हुआ बंद।

Destruction in Chamoli, Karnprayag-Gwaldam highway closed in the debris of 15 tents of laborers.

देहरादून : चमोली जिले के नारायणबगड़ में तड़के बादल फटने की घटना सामने आई है,चमोली में बीआरओ के मजदूरों के करीब 15 टेंट मलबे में दब गए है सूचना के अनुसार जब मलबा आया तो मजदूर अपने टेंटों के अंदर थे। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला। जिले के नारायणबगड़ में तड़के बादल फटने की घटना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूरों के करीब 15 टेंट मलबे में दब गए। वहीं मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे को भी बंद कर दिया गया है। मार्ग को खोलने का काम शुरू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटना का लिया संज्ञान।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना का संज्ञान लिया धामी ने कहा स्थानीय प्रशासन राहत बचाव कार्य कर रहा है। बादल फटने की घटना से कोई जनहानी नहीं हुई है।

Exit mobile version