Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मांग को लेकर अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू

ऋषिकेश। उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव के नेतृत्व में नगर निगम शासन-प्रशासन के खिलाफ रेलवे रोड आंबेडकर चौक पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान मंच के अध्यक्ष जयपाल जाटव ने कहा कि नगर निगम, शासन प्रशासन ने तीन माह बाद भी रेलवे रोड स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की खंडित प्रतिमा बदलकर नए चबूतरे का निर्माण कर नई प्रतिमा नहीं लगाई गई है। हम पिछले तीन महीने से लगातार नए चबूतरे का निर्माण कर नई प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम जान बूझकर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों का अपमान कर रहा है। यहां न तो खंडित प्रतिमा को बदला जा रहा है। न ही हमें इजाजत दी जा रही है। उन्होंने साफ किया कि जब तक नगर निगम निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है तब तक लगातार यह धरना जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में सुनील गोस्वामी, प्रकाश जाटव, जतिन जाटव, कुनकुन साहनी, मंगल सिंह, सरल साहनी, पंकज जाटव, सोमन राम, सुभाष जाटव, सुलेख चंद, टेकन महतो, सज्जन राम, ओमप्रकाश, सकल साहनी, अशोक विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र साहनी, शंकर साहनी, पपू साहनी, राम आशीष साहनी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version