Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पेयजल किल्लत को लेकर बड़ोंवाला के लोगों का जल संस्थान पर प्रदर्शन 

oplus_2

ज्योती यादव, डोईवाला। डोईवाला नगर पालिका के बड़ों वाला क्षेत्र में पिछले दो महीने से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा उन्होंने जल संस्थान पर प्रदर्शन कर समस्या के निधन की मांग की कहा कि गर्मियों में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है सोमवार को बड़ोंवाला के तमाम लोग मिश्रवाला जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया साथ ही ज्ञापन देकर बताया कि नगर पालिका के वार्ड चार तरली झोली बड़ोंवाला में पिछले दो महीना से पानी की समस्या है जिसको लेकर विभागीय स्तर पर कोई प्रयास नहीं किया जा रहे हैं जनप्रतिनिधियों को भी इसके बारे में अवगत कराया लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई बताया कि लोगों को अपने खर्चे पर टैंकर मंगाना पड़ रहा है जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता सागर मनवाल,कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, रेखा नेगी दीपिका, प्रदीप नेगी, संदीप नेगी,निकिता पूजा, हिना, सरिता, रेखा भंडारी,सरिता सजवान शोभा सावित्री पवार मधु भंडारी अर्जुन भंडारी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version