Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Demonstration For Demands : उत्तराखंड क्रांति दल की महिलाएं का मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन

Demonstration For Demands

Demonstration For Demands

Demonstration For Demands : डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड अनुबंध को निरस्त कराने को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा लगातार 1 महीने से धरना प्रदर्शन जारी है
लेकिन एक महीना होने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिए जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल की आक्रोशित महिलाओं को जब कोई रास्ता दिखाई ना दिया तो अपनी बात मनवाने हेतु अस्पताल की छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

Demonstration For Demands : महिलाओं द्वारा छत पर चढ़कर आत्महत्या की सूचना

आपको बता दें कि अब तक दो बार आमरण अनशनकारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा रात के अंधेरे में धरना स्थल से उठाकर देहरादून अस्पताल में जबरन भर्ती कराया गया।
अब भी लगातार धरना जारी,महिलाओं द्वारा छत पर चढ़कर आत्महत्या की सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली के कोतवाल राजेंद्र सिंह, सीओ डीसी डांडियाल व अन्य अधिकारी व भारी संख्या में महिला पुलिस मौके पर पहुंचे व काफी जद्दोजहद करके महिलाओं को अस्पताल की छत से उतारने में कामयाब रहे

 

Exit mobile version