Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

दोबारा से वरिष्ठता निर्धारित करने की मांग

देहरादून। पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर पदोन्नत हुए कुछ कर्मचारियों ने प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। ये वे कर्मचारी हैं जिन्हें 10 साल पहले कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी बनाया गया था। कई कर्मचारियों पुलिस मुख्यालय को प्रत्यावेदन भेजकर वर्तमान प्रमोशन को समझ से परे बताया है। उन्होंने दोबारा से वरिष्ठता निर्धारित करने की मांग की है।
बता दें कि गत 9 नवंबर को 221 कर्मचारियों के प्रमोशन की लिस्ट जारी की थी। इनमें कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया गया था। इनमें कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जिन्हें वर्ष 2010 में ज्येष्ठता के आधार पर हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी पर प्रमोशन दिया गया था। तब इन्होंने एक माह का प्रशिक्षण और दो माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था। इसके बाद से ये सब हेड कांस्टेबल के दायित्वों का निर्धारण करते चले आ रहे थे।

Exit mobile version