Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री से उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग

देहरादून। उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव हेमंत सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को उपनल कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक ज्ञापन भेजा गया। जिसमें मुख्यमंत्री से राज्य स्थापना दिवस में उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा यहां मांग की गई है कि विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारी वर्षों से राज्य की सेवा इमानदारी पूर्वक से करते आ रहे हैं इस सेवा को देखते हुए राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री से यह निवेदन करते हैं कि माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा आदेश संख्या 116/2018 उपनल कर्मचारियों को जो चरणबद्ध तरीके से नियमितीकरण का आदेश दिया गया था उसे लागू किया जाए ताकि उपनल कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Exit mobile version