Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

संविदा एवं बेरोजगारी स्टाफ नर्सेज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के पास, समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

ज्योति यादव। आज संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को विधानसभा स्थित कार्यालय में मिलने पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री से चिकत्सा शिक्षा के 1400 पदों पर नर्सिंग भर्ती को वर्षवार कर कैबिनेट में लाने के उपरांत तुरंत विज्ञापन करने के लिए आग्रह किया और बाहरी राज्यों के आवेदकों को रोकने के लिए माननीय उच्च न्यायालय में मजबूत पैरवी करने और जिन लोगों ने नर्सिंग भर्ती में फर्जी स्थाई निवास से आवेदन किया है उन पर सख्त कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया।
इस स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश के बेरोजगारों के साथ पूर्ण तरीके से न्याय होगा और जल्द ही पूरे 3000 पदों पर भर्ती वर्षवार होगी और बाहरी राज्य के अभ्यर्थियों को नर्सिंग भर्ती में स्थान नहीं दिया जाएगा और जिन लोगों ने फर्जी स्थाई निवास बना कर आवेदन किया है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी,स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
आज के प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजलवान,संगठन के कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, महीपाल सिंह कृषाली आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version