Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून पुलिस की,हुक्का बारों-क्लबों पर,बड़ी कार्रवाई|

Youth pulling poison in body through flavor and herbal hookah

देहरादून: आपको बता की दून में एसपी सिटी की कमान अब पौड़ी की बेटी सरिता डोभाल के हाथ में आ गई है। श्वेता चौबे को मुख्यालय में तैनाती दी गई है। वहीं देहरादून एसपी सिटी का पद संभालते ही सरिता डोभाल एक्शन में आ गई हैं। जी हां बता दें कि बीती रात उनकी छापेमारी से हुक्काबारों और रेस्टोरेंट समेत क्लबों में हड़कंप मच गया।। बीते दिन सरिता डोभाल ने टीम के साथ कई हुक्काबारों और रेस्टोरेंट समेत क्लबों में छापेमारी की और कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसान छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 के चालान किए। साथ ही दो रेस्टोरेंट और क्लब संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी मिली है कि पुलिस को कई दिनों ने अवैध रूप से हुक्का पिलाने और कई अन्य शिकायतें मिल रही थी। जिसको पुलिस ने गंभीरता से लिया। सरिता डोभाल ने एक टीम तैयारी की और कई हुक्का बारों, क्लबों और रेस्टोरेंटों पर धावा बोला। जिसमे दो जगहों पर लोगों को शराब परोसते पाया गया। शराब के मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान पोइलिस ने 7 हुक्का कब्जे में लिए। नगर कोतवाली पुलिस ने एक हुक्का बार समेत डालनवाला थाना पुलिस ने तीन हुक्का बार का चालान किया। साथ ही डालनवाला पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। राजपुर पुलिस ने भी तीन हुक्का बार का चालान व एक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा, वसंत बिहार पुलिस ने तीन हुक्का बार, क्लेमंटाउन पुलिस ने एक हुक्का बार का चालान किया।

 

Exit mobile version