Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून: युवक की मौत में नया मोड़, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका|

Dehradun: New turning point in young man's death, fear of murder in love affair

देहरादून: दो दिन पहले बसंत विहार थाना क्षेत्र के उमेदपुर गांव में एक 19 वर्षीय युवक सुमित कश्यप का शव अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला था। जिसकी गुमशुदगी पटेलनगर कोतवाली में पहले से दर्ज थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या बताई थी। अब इस प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले के ही किसी युवती से सुमित कश्यप का चक्कर चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को चल गई थी। मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस घटना से पहले युवती के परिजनों से विवाद भी हुआ था। ऐसे में उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। मृतक सुमित कश्यप के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियांे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, एसपी सिटी सरिता डोबाल ने कहा कि मृतक सुमित कश्यप के परिजनों ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस सभी बिंदूओं पर जांच कर रही है।

Exit mobile version