Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून नगर निगम की चेतावनी 15 दिनों में नहीं जमा नहीं किया टैक्स तो सील हो सकता है,ISBT

dehradun ISBT

देहरादून: कोरोनाकाल के कारण इस बार नगर निगम की हाउस टैक्स की वसूली बहुत कम हुई है। फिर भी नगर निगम अधिक से अधिक टैक्स वसूली के प्रयास कर रहा है। इसके लिए अब नगर निगम ने हाउस टैक्स के बड़े बकायादारों को नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया है। इस कड़ी में नगर निगम द्वारा आईएसबीटी और बिग बाजार को भी हाउस टैक्स वसूल करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इसको लेकर निगम में सुनवाई भी चल रही है। अगर आईएसबीटी और बिग बाजार 15 दिन के अंदर टैक्स जमा नहीं करता है तो नगर निगम आईएसबीटी को सील करने का काम करेगा।

Exit mobile version