Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून ठग: बीमार चल रहे एडिशनल एसपी के नाम पर ठगी चालु

संवाददाता(देहरादून):  राज्य में फैले साइबर ठगों ने बीमार चल रहे एडिशनल एसपी के नाम पर भी ठगी शुरु कर दी है। कोरोना पीडित व एम्स में भर्ती मनोज कत्याल एसपी की फर्जी आईडी बनाकर सोशळ मीडिया का दुरुप्रयोग कर पैसे मांगे जा रहे है।

एडिशनल एसपी मनोज कत्याल के नाम की फेक आईडी बनाकर लोगो को फ्रेंड रिकेव्स्ट भी एकाएक आनी आज दोपहर बाद शुरु हो गई। इसके बाद ये जानकारी उनकी पत्नी रितु कत्याल तक भी पंहुची। इसके बाद रितु कत्याल ने सोशळ मीडिया के माध्यम से ही पैसे मांगे जाने व किसी के दारा फेक आईडी तैयार कर मनोज कत्याल के नाम का दुरुप्रयोग करने का खुलासा किया। रितु कत्याल ने कहा है कि लोग उनके बीमार पति के लिये ईश्वर सें दुआ करें उन्हे सिर्फ दुआ की दरकार है। ऐसी किसी भी फ्रेंड रिकेव्सट या डिमांड पर कोई भी ध्यान न दें।

 

Exit mobile version