Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Dehradun Big Breaking : देर रात तेल के गोदाम में आग लगने से मची हड़कंप

Dehradun Big Breaking

Dehradun Big Breaking

Dehradun Big Breaking : नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में शास्त्री नगर के पास कॉम्प्लेक्स स्थित पेंट की दुकान में बुधवार शाम को अचानक आग लग गई थी. दुकान में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय दुकानदारों से तत्काल मामले की सूचना पुलिस दी. पुलिस ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

Dehradun Big Breaking : गैस सिलेंडर को घर के बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया

पेंट की दुकान की थिनर भी रखा हुआ था, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें दुकान के बाहर तक आने लगीं. दुकान में आग लगने की वजह से पूरे इलाके में भगदड़ की स्थिति मच गई. जिस दुकान में आग लगी थी, उसकी ऊपर मंजिल पर कुछ लोग रहते थे. उन्होंने भी भागकर अपनी जान बचाई. ऊपर मंजिल में रह रहे लोगों ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए गैस सिलेंडर को घर के बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया.

Dehradun Big Breaking : आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा

थिनर की वजह से आग पूरे कॉम्प्लेक्स में फैल गई थी. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत बाद जैसे-तैसे आग पर काबू और बड़ी दुर्घटना को होने से बचाया. नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप राणा के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है. हालांकि अभी मामले की जांच की जाएगी.

Exit mobile version