Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सुरंग में काम कर रहे मजदूर की मौत

नई टिहरी। ऋषिकेश-चम्बा एनएच पर रविवार दोपहर को टिहरी तहसील के अन्तर्गत दिखोल गांव के समीप सुरंग में काम करने के दौरान एक मजदूर नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक मजदूर की पहचान अरसद पुत्र महबूब , उम्र 24 वर्ष, पता-कसमपुर, माजरा, थाना मिर्जापुर, जिला- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश बताई जा रही है। शव को सीएचसी चम्बा ले जाया गया है।

Exit mobile version