Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

ज्योति यादव, डोईवाला। आज दिनांक 11 फरवरी 2023 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस को समर्पण दिवस के रूप में भानियावाला में उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवम समर्पण राशि अर्पित करके मनाया गया।

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जो सोच थी कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ मिल सके। उसी दिशा में भारतीय जनता पार्टी उनकी सोच को लेकर कार्य कर रही है ,जिसके परिणाम स्वरूप आज अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है।


जिला महामंत्री राजेन्द्र तड़ियाल ने कहा कि जो समर्पण राशि इस कार्यक्रम में एकत्रित हुई है , उसे जन कल्याण के लिए समर्पित किया जाएगा।
कार्य्रकम में पुष्पा ध्यानी, सासंद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल , नीलम नेगी , मनीष नैथानी , रीता नेगी , राममूर्ति , संतोषी बहुगुणा , वेदप्रकाश कंडवाल, नितिन बर्थवाल , सुरेश सैनी ,सुंदर लोधी,आदेश पंवार ,जे पी , गैरोला , विनय कंडवाल , मंगल रौथाण आदि मौजूद रहे ।

Exit mobile version